Bihar

BPSC परीक्षा रद्द होगी या नहीं? थोड़ी देर में आएगा पटना हाईकोर्ट का फैसला

70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. लंच ब्रेक के बाद अदालत अपना निर्णय सुनाएगी. पप्पू कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर अर्जी पर जस्टिस एएस चंदेल की एकल पीठ में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की ओर से दलील पूरी हो चुकी है. उच्च न्यायालय के फैसले पर अभ्यर्थियों के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों की भी नजर है.

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?:

दरअसल, बीपीएससी अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी. इनका कहना है कि 13 दिसंबर 2024 को जो परीक्षा हुई थी, उस दिन 28 परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी. उनका आरोप है कि सेंटर पर जैमर काम नहीं कर रहा था. कई परीक्षा वीक्षकों ने परीक्षार्थियों को उत्तर हल करने में मदद की थी. कई केंद्रों पर माइक से आंसर अनाउंस करने का भी आरोप लगाया गया था.

आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर:

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 2 जनवरी 2025 से प्रशांत किशोर भी अनशन पर हैं. जन सुराज पार्टी ने भी उच्च न्यायालय में पुनर्परीक्षा कराने के लिए याचिका दायर की है. प्रशांत किशोर ने हाईकोर्ट से प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

14 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

51 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

1 घंटा ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago