Bihar

बिस्कोमान चुनाव में रिकाउंटिंग से भड़के सुनील सिंह, बोले- चंडीगढ़ मेयर कांड जैसी साजिश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार स्टेट कॉओपरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिडेट (बिस्कोमान) के चुनाव में पुनर्मतगणना पर पूर्व चेयरमैन और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता सुनील कुमार सिंह भड़क गए हैं। उन्होंने इसे बिहार में चंडीगढ़ मेयर कांड को दोहराने की साजिश करार दिया है। सुनील सिंह ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि बिस्कोमान के चुनाव में फिर से काउंटिंग कराकर तीन सीटें हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पुनर्मतगणना से फैसला पलटा गया, तो यह सुनिश्चित हो जाएगा कि इसमें फेरबदल किया गया है। इस मुद्दे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी आंदोलन की चेतावनी दे दी है।

आरजेडी के पूर्व एमएलसी एवं बिस्कोमान के चेयरमैन रह चुके सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को दावा किया कि उनके पास सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारी निर्वाचन प्राधिकार के अधिकारियों की निगरानी में और पटना डीएम द्वारा चुनाव कराया गया है, इन्हें मतगणना में हेरफेर होने पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने प्राधिकार पर केंद्र और राज्य सरकार के हित में काम करने का भी आरोप लगाया।

दूसरी ओर, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी पटना के डीएम चंद्रशेखर से बात की। उन्होंने बिस्कोमान चुनाव की रिकाउंटिंग पर आपत्ति जताई। तेजस्वी ने कहा कि अगर मतगणना में कोई गड़बड़ी की जाएगी तो पटना ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में आंदोलन होगा।

बता दें कि 24 जनवरी को बिस्कोमान मंडल के चुनाव हुए थे। इसके बाद कुछ प्रत्याशियों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप ल गाते हुए चुनाव प्राधिकार को शिकायत की थी। अब प्राधिकार ने दोबारा 1 फरवरी को कुछ पदों पर मतगणना कराने का फैसला लिया है। इस पर सुनील सिंह का खेमा आपत्ति जता रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

14 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago