बिहार पुलिस की दो महिला सिपाही बुधवार को मुजफ्फरपुर में गोली लगने से घायल हो गईं। दोनों गोपालगंज जिला पुलिस की सिपाही हैं। वह मुजफ्फरपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग प्रैक्टिस के लिए आई थीं। इस दौरान मिसफायर होने से उनके पैरों में गोली लग गई। मुजफ्फरपुर टाउन डीएसपी-2 विनीता कुमारी ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायल सिपाहियों को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर के सीआरपीएफ कैंप स्थित फायरिंग रेंज में बुधवार को यह हादसा हुआ। मिस फायरिंग की वजह से दोनों महिला सिपाही को गोली लग गई। ट्रेनिंग सेंटर के कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएसपी अनिता कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोनों महिला सिपाहियों के पैरों से गोलियां निकाल दी गई हैं। डॉक्टर ने उनकी हालत को स्थिर बताया है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है।
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…