Bihar

बिहार में खूब छका रहा मौसम, कभी धूप तो कभी ठंड और कोहरा; आगे कैसा रहेगा हाल

बिहार में पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज ने सबको हैरान कर रखा है। यहां लोगों का सामना कभी ठंड, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप से हो रहा है। मौसम विभाग ने अब अनुमान जताया है कि 19 और 20 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले 2 दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

वैसे राज्य में मौसम भविष्यवाणी को लगातार मौसम विभाग को भी छका रहा है। जनवरी में कई बार मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। विभाग ने शनिवार-रविवार को प्रदेश में शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की थी पर चेतावनी के विपरीत शनिवार को किशनगंज को छोड़ शेष जिलों में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई।इससे दोपहर में लोगों को हल्की गर्मी का भी एहसास हुआ।

विभाग के पास मौसम के सही पूर्वानुमान लगाने की क्षमता 60 से 70 ही है। इसमें भी कई ऐसी तकनीक है, जिसका वर्तमान में अभाव है। हालांकि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मौसम के पूर्वानुमान की क्षमता को 20 और बढ़ाने के लिए मिशन मौसम लॉन्च किया है। इसके तहत 2000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस राशि का उपयोग प्रदेश में भी कई आधुनिक उपकरणों को लगाने के लिए किया जाना है। इसमें दरभंगा में रडार लगाया जा रहा है।

पटना में हवा की निगरानी को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लीडार लगाया जाना था। जगह नहीं मिलने से लीडार को रांची शिफ्ट कर दिया गया। दूसरे चरण में अनीसाबाद स्थित मौसम विभाग के कार्यालय में लीडार लगाने की योजना है। इसके अलावे भी कई तरह के तकनीक और उपकरणों को लगाया जाएगा। जिससे मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगभग 90 प्रतिशत तक सही साबित हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

21 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago