Bihar

एनडीए या महागठबंधन, किसके साथ बिहार चुनाव लड़ेगी रालोजपा? फरवरी में फैसला लेंगे पशुपति पारस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुट गई है। रालोजपा एनडीए या महागठबंधन, किसके साथ आगामी चुनाव लड़ेगी, इसपर फरवरी महीने में फैसला लिया जाएगा। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पशुपति पारस के नेतृत्व में अगले माह राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उसके दूसरे दिन रालोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह की अध्यक्षता में तय किया जाएगा कि आगामी चुनाव में किस मोड में पार्टी को आगे बढ़ाना है। इसमें गठबंधन के स्वरूप को लेकर भी फैसला होगा।

उन्होंने कहा कि पशुपति पारस लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी के लोगों को पूरी तरह से सक्रिय कर रहे हैं। रालोजपा ने राज्य के अलग-अलग विधानसभाओं में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन की शुरुआत कर दी है। पार्टी का यह सम्मेलन सभी विधानसभा क्षेत्र में होगा। सम्मेलन में संभावित प्रत्याशियों का भी चयन होगा।

रालोजपा प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल पशुपति पारस ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी की घोषणा की थी। इस कार्य योजना पर पार्टी के सभी बड़े नेता एवं जिलाध्यक्ष सभी राज्य के पदाधिकारी एवं जिला स्तर के सभी संगठन के पदाधिकारी पूरी मजबूती से लग गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पशुपति पारस इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पारसमणी पत्थर साबित होने वाले हैं। रालोजपा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद एक निर्णायक ताकत बनकर उभरेगी।

लोकसभा चुनाव में एनडीए से साइडलाइन हुए थे पारस

साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एनडीए में साइडलाइन कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पारस के भतीजे चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को तरजीह दी थी। इससे नाराज होकर पारस ने नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनके विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस में जाने की अटकलें भी लगाई गई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया था। लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए की विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों से पशुपति पारस को नहीं बुलाया गया। फिलहाल उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago