Bihar

मोकामा गोलीकांड: अनंत सिंह ने किया सरेंडर, बाढ़ कोर्ट परिसर में पूर्व विधायक के समर्थकों और पुलिस की उमड़ी भीड़

मोकामा गोलीबारी मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है. पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है. बुधवार को हुई गोलीबारी मामले में सोनू सिंह की गिरफ्तारी शुक्रवार को ही हो चुकी है. वहीं अब इस केस के अभियुक्त अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है. अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया

अनंत सिंह ने किया सरेंडर, कोर्ट परिसर में पुलिस और समर्थकों की उमड़ी भीड़

अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इस दौरान अनंत सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में जुटे रहे. वहीं अनंत सिंह सरेंडर करने पहुंचे तो पुलिसबल भी भारी संख्या में कोर्ट परिसर पहुंची. अनंत सिंह की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबलों की तैनाती हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट का जो आदेश होगा, उसके अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

सोनू सिंह हो चुका है गिरफ्तार

पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार की शाम को हुई गोलीबारी मामले में तीन केस दर्ज किए गए थे. सोनू-मोनू और अनंत सिंह को भी आरोपित बनाया गया है. सोनू की मां उर्मिला कुमारी, ईंट भट्ठे के मुंशी मुकेश कुमार और पुलिस की तरफ से अलग-अलग केस किए गए थे. सोनू-मोनू और अनंत सिंह के समर्थकों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी भी कर रही है. मोकामा, बाढ़ समेत अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है. इस बीच सोनू सिंह गिरफ्तार हुआ जबकि अनंत सिंह ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

16 मिनट ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

54 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

2 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

14 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

14 घंटे ago