Bihar

टीम इंडिया में जगह नहीं! तो बिहार का लाल अब पटना में खोलेगा क्रिकेट एकेडमी

भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड की घोषणा हो गई है. इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. इससे पहले अंग्रेज टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी मेन इन ब्लू की पूरी ब्रिगेड तैयार कर दी गई. इन सबके बीच श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई तो साथ में मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव की भी एक साल के अंतराल पर रिटर्न हो गए. लेकिन ईशान किशन का खाता अब भी नहीं खुला. घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने की वजह से किशन को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया, इतना ही नहीं उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कांट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया. हालांकि लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद किशन ने अपनी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. अब उन्होंने बिहार में एक नए किरदार में एंट्री ली है.

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पटना में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपनी एकेडमी का नाम ‘द इशान किशन एकेडमी’ रखा है. उन्होंने स्टोरी में लिखा, एक नई शुरुआत. इस कार्य में काफी मेहनत करते हुए, मैं इस काम को करके बहुत खुश हूं. अपने होमटाउन में यह सफर शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं.” ईशान को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली. हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में मौका मिला था. जहां अंपायर से विवाद के बाद दूसरे मैच में उन्हें जगह नहीं मिली.

ईशान किशन का क्रिकेट कैरियर

ईशान ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में शिरकत की थी. इसके बाद से वे लगातार भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ईशान किशन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. किशन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

वे टीम इंडिया की ओर से 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में ईशान ने 78 रन बनाए हैं. वहीं एकदिवसीय मुकाबलों में एक दोहरे शतक के साथ उन्होंने 933 रन बनाए हैं. जबकि टी20I में उनके नाम 796 रन रिकॉर्ड हैं. इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी ईशान किशन मुंबई इंडियंस की जान रहे हैं. ईशान ने अब तक 105 मैचों में 2664 रन बनाए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

10 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

10 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

15 घंटे ago