Bihar

बिश्नोई के नाम पर पप्पू यादव को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने का खेल? आरा से अरेस्ट रामबाबू ने पूरी कहानी पलट दी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिल रहीं धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़वाने के लिए धमकी का प्लान बनाया गया। जिसमें सांसद के ही करीबियों का हाथ है। आरोपी रामबाबू को पैसों का लालच देकर ये काम कराया गया। जिसकी तस्दीक खुद आरोपी ने की है।

पूर्णिया एसपी ने जानकारी देते हुए है कहा कि पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई हाथ नहीं है। जिस युवक ने वीडियो भेजकर एक दिसंबर की रात को धमकी दी थी। वो पप्पू यादव की पुरानी पार्टी जाप का पूर्व नेता रह चुका है। 4-5 साल पहले सांसद उसके गांव भी गए थे। जहां उसने पप्पू यादव के साथ फोटो खिचवाए थे। आरोपी उनका समर्थक भी रह चुका है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सांसद के सहयोगियों ने ही रामबाबू से संपर्क किया था, पैसों का लालच दिया था। आरोपी को बताया गया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़वाने के लिए जरूरी है, कि इस तरह कुछ किया जाए। जिसके एवज में वीडियो भेजने से पहले उसे 2 हजार रुपए, फिर बाद में 2 लाख रुपए देने की बात कही थी। साथ ही भविष्य में नेता बनाने का भी आश्वासन दिया गया।

इस मामले में दो वीडियो बनाए गए थे। पहला वीडियो एक दिसंबर की रात को भेजा गया। जबकि दूसरा वीडियो टाइम के हिसाब से भेजना था। दोनों वीडियो पहले ही शूट कर लिए गए थे। आरोपी ने सांसद के जिन करीबियों के नाम बताए हैं, उनकी भी पुलिस जांच करेगी। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा है कि रामबाबू यादव ने प्रलोभन देकर धमकी का वीडियो बनवाने और भेजने को लेकर जो दावे किए हैं, उसे फिलहाल पुलिस जांच का विषय बता रही है। रामबाबू ने पूछताछ में पप्पू यादव के जिन सहयोगियों के नाम लिए हैं, उन पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच चल रही है। साथ ही पुलिस रामबाबू यादव के बयान की जांच कर रही है कि जो उसने बोला है, वो सही है या नहीं

आपको बता इससे पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पीए के नंबर पर वीडियो भेजकर उन्हें हत्या करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने आरा से गिरफ्तार किया था। सांसद को धमकी मिलने के कुछ मामलों की जांच में धमकी देने वालों का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सांसद की सुरक्षा से लेकर धमकी देने वालों की पहचान के लिए पुलिस की विशेष टीम के साथ अन्य एजेंसियां तफ्तीश में जुटी है।

वहीं, बीते लोकसभा चुनाव के दौरान फेसबुक लाइव आकर सांसद पप्पू यादव को धमकाने एवं गाली-गलौज करने के एक आरोपी को भी केहाट थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सांसद के पीए परमानन्द यादव ने केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मरंगा निवासी छोटू यादव उर्फ धनंजय यादव एवं उसके सहयोगी को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने छोटू यादव के सहयोगी मरंगा पश्चिम वार्ड नंबर आठ निवासी राकेश यादव उर्फ राका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago