बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. कई नेता बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में उपेन्द्र कुशवाहा भागलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब देश का मूड वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर बिहार का मूड एनडीए की तरफ जा रहा है. मेरा भी मूड एनडीए की तरफ ही है.
इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है कि सत्ता में नहीं आएंगे. इसलिए अर्नगल बयान दे रहे हैं. बीपीएससी के अभ्यर्थी के ऊपर बड़ी सहानुभूति जाता रहे हैं. उन्हें पता होना चाहिए कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सरकार में बीपीएससी बंद हो गया था. बिहार के लोगों को झांसा देकर सत्ता में आने का कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, तेजस्वी सत्ता में आने वाले नहीं है.
बता दें, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते दिन वादा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन की सरकार आती है तो माई बहिन मान योजना के तहत बिहार के महिलाओं को 2500 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा. तेजस्वी यादव के इस योजना पर भी पलटवार करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने जो किया है उसके सामने तेजस्वी की घोषणा का कोई मायने नहीं बनता है.
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…