Bihar

लालू परिवार में गुड न्यूज; फिर गूंजेगी किलकारी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आम तौर पर कानूनी पचड़े से परेशान बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार में गुड न्यूज है। उनके आंगन में फिर से किलकारी गूंजने वाली है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी प्रसाद यादव जल्द ही दूसरी संतान के पिता बनने वाले हैं। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री इन दिनों कोलकाता में अपने परिवार के साथ हैं। मार्च 2025 में पुनः मां बनने की संभावना है। समय-समय पर तेजस्वी उनके स्वास्थ्य का हाल मालूम करने के लिए कोलकाता जाते रहते हैं। मालूम हो कि पूर्व में तेजस्वी यादव को एक पुत्री हुई है। जिसका नाम कात्यायनी है।

राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री फिर से प्रेग्नेंट हैं। इन दिनों वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेस्ट कर रही हैं। लालू-राबड़ी परिवार के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। पूरा परिवार अपने घर के नये सदस्य के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है।

तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी राजनैतिक यात्रा (कार्यकर्ता दर्शन यात्रा) में व्यस्त हैं तो लालू यादव और राबड़ी देवी(फोन से) बहू का खास ख्याल रख रहे हैं। बताया जा रहा है कि नये साल में तेजस्वी यादव कोलकाता में रहेंगे और नए मेहमान के स्वागत में न्यू ईयर का सेलेब्रेशन पत्नी राजश्री के साथ वहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को तेजस्वी यादव कोलकाता रवाना हो सकते हैं।

लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव की शादी राजश्री से साल 2021 में 9 दिसम्बर को दिल्ली में हुई थी। सामान्य समारोह में तेजस्वी यादव ने अपनी स्कूल फ्रेंड रेचल को अपना जीवन साथी बनाया। लालू यादव ने उन्हें राजश्री नाम दिया। शादी समारोह का आयोजन लालू की बेटी और सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास से किया गया था। शादी में करीबी फेमिली मेंबर ही शामिल हुए थे। मामा साधु यादव ने शादी में न्योता नहीं मिलने पर काफी शोर मचाया था। सितंबर 2023 में तेजस्वी यादव पहली संतान के पिता बने थे। उस समय नवरात्रा चल रहा था। इसी वजह से दादा लालू यादव ने पोती का नाम कात्यायनी रख दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

13 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

27 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

1 घंटा ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago