Bihar

बिहार: गश्ती से लौट रही डायल 112 की गाड़ी तालाब में पलटी, जामदार की मौत; महिला पुलिसकर्मी समेत 2 की हालत गंभीर

बिहार में डायल 112 की गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक जामदार की मौत हो गई है। दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर हाट के पास सोमवार की रात करीब एक बजे सड़क किनारे तालाब में डायल 112 नंबर की गाड़ी पलट गई। इससे घटनास्थल पर ही प्रशिक्षु जामदार शेखर पासवान की मौत हो गई जबकि गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मी अर्चना कुमारी एवं गाड़ी का चालक गंगोत्री झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।

जख्मी चालक एवं महिला पुलिस को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि देर रात 112 नम्बर की गाड़ी से पुलिस रात्रि गश्ती में सड़वाड़ा की ओर गई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही गाड़ी बिरदीपुर हाट के पास पहुंची कि आगे चल रहे ट्रक से साइड लेने के दौरान पुलिस जीप से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी तालाब में पलट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सिमरी थाने के अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि गाड़ी में दब जाने के कारण पीटीसी शेखर पासवान की मौत हो चुकी थी। जख्मी महिला पुलिस एवं चालक को मशक्कत कर गाड़ी से बाहर निकाला गया।

सिमरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक शेखर पासवान के घर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गोढौल गांव में घटना की सूचना भेजी गई है। उनके परिजन डीएमसीएच में पहुंच गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

12 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

18 घंटे ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

1 दिन ago

शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कुंडी काटकर घर में घुसे चोर; प्रधानाध्यापक के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…

1 दिन ago