Bihar

BPSC : बिहार TRE 3.0 शिक्षक भर्ती और हेड मास्टर की काउंसलिंग टली, ये हैं नई तिथियां

बिहार में एससी-एसटी विभाग द्वारा नियुक्त किए जाने वाले प्रधानाध्यापक और विद्यालय शिक्षक की काउसिलिंग रद्द कर दी गई है। ये काउंसिलिंग 16 से 19 दिसंबर तक होनी थी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरा चरण में प्रधानाध्यापक और स्कूल शिक्षक की भर्ती होनी है। स्कूल शिक्षक के लिए फरवरी और प्रधानाध्याक के लिए मार्च में आवेदन निकला था। परीक्षा जून में आयोजित की गई थी। उधर, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक व विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों और सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण स्थानीय निकाय के शिक्षकों की काउंसलिंग के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार के पत्र के अनुसार प्रधानाध्यापक और विद्यालय शिक्षकों की काउंसिलिंग 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी। काउंसिलिंग उनकी पोस्टिंग वाले जिले में ही होगी। इससे पहले काउंसिलिंग 9 से 13 दिसंबर तक होनी थी। नये कार्यक्रम के अनुसार प्रधानाध्यापक की काउंसिलिंग 20 और 21 दिसंबर, तीसरे चरण भर्ती के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षक की काउंसिलिंग 23 से 28 दिसंबर और द्वितीय सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसिलिंग 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक होगी।

इस दौरान हेड मास्टर के 5971, 1 से 5वीं कक्षा के 21911, 6 से 8वीं कक्षा के 16989 और द्वितीय सक्षमता परीक्षा पास 66143 शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी।

पद सफल अभ्यर्थी काउंसलिंग तिथियां

हेड मास्टर (कक्षा वर्ग 9-12) 5971 – 9-13 दिसंबर की बजाय 20-21 दिसंबर को होगी।

टीआरई 3.0

वर्ग 1-5 के स्कूल टीचर 21911 – 16 से 20 दिसंबर की बजाय 23-28 दिसंबर को होगी।

वर्ग 6-8 के स्कूल टीचर 16989 – 16 से 20 दिसंबर की बजाय 23-28 दिसंबर को होगी।

वर्ग 9-10 के स्कूल टीचर – 16 से 20 दिसंबर की बजाय 23-28 दिसंबर को होगी।

वर्ग 11-12 के स्कूल टीचर – 16 से 20 दिसंबर की बजाय 23-28 दिसंबर को होगी।

सक्षमता परीक्षा पास टीचर

सक्षमता परीक्षा 2.0 के टीचर 66143 – 23 से 31 दिसंबर की बजाय 31 दिसंबर-7 जनवरी तक होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

12 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

17 घंटे ago