Bihar

बिहार: पुलिस की टीम पर हमला, शराब तस्करों ने दरोगा का तोड़ा हाथ; गोलियां भी चलीं, 10 नामजद और 30 अज्ञात पर केस दर्ज

बिहार के कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया है. पुलिस की टीम दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर के पास शराब की जांच करने पहुंची थी. इसी बीच 10 बाइक पर सवार होकर आए 20 से 25 लोग उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी. इस हमला में ASI रामानंद प्रसाद का हाथ टूट गया है.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग भी की है. जिसमें एक हमलावर घायल हो गया है. गोली उसके पैर में लगी. फायरिंग के बाद उपद्रवियों ने कई पब्लिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

20 से 25 लोगों ने लाठी-डंडे से किया हमला

हमले में घायल ASI रामानंद प्रसाद ने बताया कि छज्जुपुर पोखरा के पास जैसे ही हमलोगों की गाड़ी पहुंची, तभी बाइक सवार दो लोग आए और गाली-गलौज करने लगे. हमला करने के लिए 10 बाइक से 20 से 25 लोग लाठी-डंडे और हॉकी से लैस होकर पहुंचे थे.

आत्मरक्षा में दरोगा ने चलाई गोली

तस्करों ने हमला कर दिया उसके बाद अपनी सुरक्षा में हमने हवाई फायरिंग की. फिर भी वे लोग मुझे पकड़कर मारपीट करने लगे. मेरे हाथ में पिस्टल थी, वे लोग मेरी पिस्टल छीनने लगे. मैंने विरोध किया तो उनलोगों ने लाठी से मारकर मेरा हाथ तोड़ दिया. जिसके बाद मैं अनबैलेंस हो गया. मुझे मजबूरी में आत्मरक्षा में उनपर फायरिंग करनी पड़ी.

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago