Bihar

स्कूल छोड़कर ‘सब्जी’ लाने गए ‘गुरूजी’ ने करा दी फजीहत, ACS एस. सिद्धार्थ हुए सख्त…DEO पर लटकी कार्रवाई की तलवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज शनिवार को एक स्कूल का वर्चुअल निरीक्षण किया तो सभी गुरूजी गायब मिले. एक जो आए थे वो सब्जी खरीदने बाजार गए हुए थे. इसके बाद अपर मुख्य सचिव सख्त हो गए हैं. इस घोर अराजकता के लिए मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार माना गया है. अपर मुख्य सचिव ने मधुबनी डीईओ से चौबीस घंटे में शो-कॉज का जवाब देने को कहा गया है.

निदेशक प्रशासन ने पूछा शो-कॉज

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने इस संबंध में मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि बाबू बरही प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टेंगरा मुसहरी के संचालन, शैक्षणिक गतिविधि में बरती गई लापरवाही एवं अव्यवस्था के संबंध में 24 घंटे में स्पष्टीकरण दें, क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए?

DEO पर लटकी विभागीय कार्यवाही की तलवार

निदेशक प्रशासन के पत्र में कहा गया है की अपर मुख्य सचिव ने इस विद्यालय का वर्चुअल इंस्पेक्शन किया है. जिसमें 6 तरह की गड़बड़ी पाई गई है. विद्यालय में 6 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन सभी अनुपस्थित पाए गए . एक शिक्षक के बारे में सूचना मिली कि वह बाजार से सामान लाने गए हुए हैं. विद्यालय में 137 नामांकित छात्र-छात्राओं में सिर्फ ₹35 ही उपस्थित थे. वर्ग 1 से 5 तक में मात्र दो कमरे हैं. विद्यालय में एक भी बेंच-डेस्क नहीं है.

सभी छात्र-छात्राएं जमीन पर बोरे पर बैठे हुए पाए गे। कक्षा में ही चावल एवं अन्य सामग्री रखाी हुआ पाया गया. एकमात्र टोला सेवक के भरोसे विद्यालय चल रहा था. निदेशक प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा है कि इस अव्यवस्था के लिए आप प्रथम रूप से जिम्मेदार हैं. इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर दें, क्यों नहीं आपके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए?

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago