Bihar

पुलिस जवान की दो-दो महिला सिपाही प्रेमिका, समस्तीपुर वाली और पटना वाली, गांधी मैदान के सरस मेला में जमकर हंगामा

बिहार की राजधानी पटना में एक पुरुष सिपाही को दो महिला सिपाही से इश्क करना काफी महंगा पड़ गया. इस पुरुष सिपाही की ड्यूटी पीसीआर में है. सिपाही पर आरोप है कि वह एक साथ दो महिलाओं के साथ प्रेम संबंध बना रहा है. उसकी दोनों प्रेमिका बिहार पुलिस में ही तैनात है. यह पुरुष सिपाही जिसके साथ लिव इन में रह रहा है, वह महिला सिपाही भी पटना पुलिस बल में पदस्थापित है. इसके साथ ही उसका रिलेशन समस्तीपुर जिला पुलिस बल में तैनात एक महिला सिपाही के साथ भी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पटना में तैनात पुरुष सिपाही से समस्तीपुर पुलिस बल में तैनात उसकी गर्लफ्रेंड जब मिलने आई तब दोनों ने पटना के गांधी मैदान में सरस मेला में दोनों ने मिलने की योजना बनाई. इसके बाद यह दोनों सरस मेला घूमने गांधी मैदान पहुंचे तभी पटना पुलिस में तैनात उसकी पहली प्रेमिका भी गांधी मैदान गेट नंबर 5 पर पहुंच गई और दोनों को एक साथ पकड़ लिया.

इसके बाद शुरू भी गया तीनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा. लेकिन, इसी बीच मौका देख पटना वाली प्रेमिका ने डायल 112 पर फोन कर दिया. हालांकि, डायल 112 को आने में विलंब हुआ और प्रेमी खुद को मुसीबत में देख समस्तीपुर वाली प्रेमिका के साथ वहां से फरार हो गया. इसके बाद पटना वाली प्रेमिका ने महिला थाना में प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवा दी.

लिखित शिकायत में पहली प्रेमिका ने आरोप लगाया कि पिछले पांच-छह सालों से प्रेमी उसके साथ लिवइन में रह रहा है. वह शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध भी बना रहा है. युवती ने महिला थाने की पुलिस को बताया कि जब भी शादी करने की बात वह करती है तो पुरुष सिपाही बहन की शादी का हवाला देता था और कहता था कि बहन की शादी हो जाने के बाद वह उससे शादी कर लेगा.

महिला सिपाही ने बताया कि 15 दिसंबर को उसके बहन की शादी हुई और वह उसमें शामिल होने उसके घर भी गई थी. इधर, कुछ दिनों से उसके प्रेमी का बर्ताव बदला हुआ है. वह महिला सिपाही के साथ मारपीट करने लगा है. महिला सिपाही ने छानबीन की तब उसे पता चला कि उसका प्रेमी समस्तीपुर में पदस्थापित किसी महिला सिपाही के चक्कर में है. महिला थाने की पुलिस की माने तो फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और नोटिस देकर दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

38 मिनट ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

7 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

15 घंटे ago