Bihar

RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश, रेड से हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर पुलिस ने रेड मारी है। पटना से सटे खगौल में राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर यह छापेमारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की टीम गुरुवार की अहले सुबह ही पिंकू यादव के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि खगौल थाना कांड संख्या 284/24 में कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस की टीम ने रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर दबिश दी है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस को इस छापेमारी में अभी तक हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस की यह कार्रवाई अभी जारी है।

रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों से कई और सामान भी बरामद हुए हैं। दानापुर एएसपी, भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोतमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी छापेमारी लगातार चल रही है। इसके ठिकानों से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं। जिनमें – तीन बंदूके हैं जिनका लाइसेंस नहीं दिखाया गया है। इसको सीज किया जा रहा है। साढ़े ग्यारह लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस छापेमारी में भारी मात्रा में पैसों के लेनदेन से जुड़े कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा जमीन के पेपर, स्टांप पेपर भी मिले हैं। हालांकि, जिस पिंकू यादव की तलाश में पुलिस ने यह छापेमारी की थी वो पिंकू यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पुलिस ने रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के एक ठिकाने पर इश्तेहार भी लगाया था। एम्स के एक अधिकारी पर गोली चलवाने और उन्हें धमकी देने के एक मामले में पुलिस को पिछले कई दिनों से विधायक के भाई की तलाश है लेकिन रीतलाल यादव के भाई कई दिनों से लापता हैं और पुलिस से बचते फिर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

1 घंटा ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

1 घंटा ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

3 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

4 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

4 घंटे ago