उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है।
राहुल-प्रियंका को रोकने के लिए डीएम राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर दिल्ली से सटे यूपी के चार जिलों गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा, बुलंदशहर में भी सीमाएं सील की गई हैं।
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग की वजह से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल आने से मना किया था।
बता दें कि संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी।
राहुल को रोकने के लिए पुलिस मंगलवार से ही एक्टिव हो गई थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर फोर्स लगा दी गई। आसपास के जिलों में कई कांग्रेसी नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा है-सरकार तानाशाही कर रही है। राहुल को संभल जाने से रोक रही है।
इससे पहले, शनिवार को सपा और रविवार को कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का ऐलान किया था। हालांकि, पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी करके किसी को संभल नहीं जाने दिया।
बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…
बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…
समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…