Bihar

फिजिकल देने पहुंचे 2 सिपाही अभ्यर्थी गिरफ्तार, लिखित परीक्षा में 1-1 लाख देकर स्काॅलर को बैठाया था

पटना पुलिस ने फिजिकल टेस्ट के दौरान दो सिपाही अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने स्कॉलर से रिटेन एग्जाम दिलवाया था। बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैच नहीं होने पर मामले का खुलासा है। एक औरंगाबाद का रहने वाला है, जबकि दूसरा सासाराम का है।

पकड़े गए दोनों अभ्यर्थियों ने रिटेन एग्जाम पास कराने के लिए स्कॉलर से 1-1 लाख रुपए में डील हुई थी। रिटेन एग्जाम में स्कॉलर का बायोमेट्रिक अटेंडेंस बना था। शुक्रवार को जब अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने पहुंचे तो अटेंडेंस मैच नहीं हुआ। जिसके बाद सेंटर पर मौजूद अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

स्कॉलर के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है

गर्दनीबाग थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अभ्यर्थियों ने बताया कि रिटेन टेस्ट पास कराने के लिए स्कॉलर को अपनी जगह बिठाया था। इसके बदले एक-एक लाख रुपए दिया गया था। पुलिस स्कॉलर के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

रिटेन एग्जाम में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए थे

केन्द्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने 14 नवंबर को सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इस परीक्षा में 1 लाख 7 हजार 79 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल के 21 हजार 391 रिक्त पदों को भरने के लिए ली गई थी। करीब 17 लाख 87 हजार 720 उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। जिसमें से 12 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे।

फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज जांच के लिए 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक का समय दिया था। गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय सेंटर बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago