Bihar

पटना में शंकरा नेत्रालय के लिए हुआ करार, CM नीतीश कुमार ने MOU साइन किया; जानिए किस इलाके में बनेगा हॉस्पिटल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना में शंकर नेत्रालय खुलने को लेकर शुक्रवार को एक बड़ा कदम बढाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शंकर आई फाउन्डेशन इंडिया कोयम्बटूर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। अब पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय नेत्र अस्पताल के रुप में शंकरा नेत्रालय बनने का रास्ता साफ हो गया।

जानकारी हो कि, इसी महीने 3 दिसम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नेत्र अस्पताल के निर्माण पर फैसला लिया था। कोयंबटूर स्थित शंकर आई फाउंडेशन इंडिया इस अस्पताल का निर्माण करेगी।अस्पताल के निर्माण के लिए कोयंबटूर स्थित शंकर आई फाउंडेशन इंडिया को 99 साल के पट्टे पर 1.6 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने के लिए राज्य आवास बोर्ड को भुगतान के वास्ते 48 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह अस्पताल 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

वहीं, कैबिनेट की बैठक में तय किया गया था कि अति विशिष्ट नेत्र अस्पताल की स्थापना एवं संचालन हेतु बिहार राज्य आवास बोर्ड, पटना के कंकड़बाग अवस्थित भू-खण्ड रकबा 1.60 एकड़ को स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को हस्तांतरित करने हेतु 48.00 (अड़तालीस) करोड़ की राशि स्वीकृत की जाती है। अब इसी जमीन को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से नामांकन के आधार पर 99 वर्ष की लीज पर शंकरा आई फाउण्डेशन इंडिया, कोयम्बटूर को एक रूपये मात्र की टोकन राशि में सशर्त उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गई।

इधर, इस समझौते को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा ह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहल की थी और मुख्यमंत्री ने तुरंत इस पर विचार किया और जमीन में उपलब्ध करा दिया गया। अब आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर जब अस्पताल बन जाएगा तो बिहार के लोगों को एक बहुत बड़ा तोहफा मिल जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago