Bihar

पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दिल्ली से शिलॉग जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विंडस्क्रीन में दरार की वजह से इसे पटना में उतरना पड़ा है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है। हवा में ही विमान की विंडस्क्रीन में दरार आ गई जिसके बाद उसे पटना एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट SG 2950 में करीब 80 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई है।

स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली से सुबह 7 बजकर 03 मिनट पर उड़ान भरी थी। इस विमान को सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर शिलॉन्ग में लैंड करना ता। हालांकि, पायलट को विमान के कॉकपिट में विंडस्क्रीन में दरार नजर आया। उस वक्त विमान पटना के ऊपर से गुजर रहा था। उसी दौरान विमान के पायलटों ने टपटना के ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित कर उनसे प्राथमिकता के तौर पर लैंडिंग की इजाजत मांगी। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद पायलटों को लैंडिंग की इजाजत दे दी गई।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान शिलॉन्ग नहीं जा सका क्योंकि पायलट ने विंडस्क्रीन में आई दरार को जल्द ही पकड़ लिया। चूकि जिस वक्त विमान हवा में था उस वक्त पटना एयरपोर्ट सबसे नजदीक था लिहाजा पायलटों ने एहतियात के तौर पर विमान को यही लैंड कराने का फैसला किया। एयरक्राफ्ट की पटना में सामान्य लैंडिंग हुई है।

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस एयरक्राफ्ट को उड़ने में अब कुछ दिनों का समय लगेगा। इस विमान को उड़ाने के लिए Directorate General of Civil Aviation (DGCA) की तरफ से क्लियरेंस की जरुरत होगी। विंडशील्ड को बदला जाएगा।

खबर अपडेट हो रही है

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago