अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में इलाज कराने आ रहे मरीज के परिजनों के लिए राहत की खबर है. अब पटना एम्स में मरीज के परिजनों के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाने की योजना बनायी गयी है. नयी नीति में मुस्कान के साथ अभिवादन और इलाज दोनों किया जायेगा. दिल्ली एम्स की तर्ज पर पटना एम्स में सुविधा बहाल करने की तैयारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना एम्स सहित देश के सभी एम्स में हेल्प डेस्क बनाने का आदेश जारी किया है.
एम्स के अधिकारियों के मुताबिक हेल्प डेस्क पर प्रोफेशनल काउंसलर तैनात किये जायेंगे. काउंसलर मरीज के परिजनों की सभी शंकाओं का जवाब देंगे और हर समय उपलब्ध रहेंगे. अधिकारियों के मुताबिक नीति पूरी तरह से तैयार कर ली गयी है. सब कुछ ठीक रहा तो नये साल में यह सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. मरीज डॉक्टर से उपचार कराने के बाद शंका या परेशानी होने या डॉक्टर के लिखे पर्चे व इलाज आदि में किसी तरह की शंका होने पर हेल्प डेस्क के काउंसलर शंकाओं को दूर करेंगे.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…