समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, BPSC अभ्यर्थियों को उकसाने का लगा आरोप

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र संसद बुलाना चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को काफी महंगा पड़ गया. पटना पुलिस ने किशोर पर भारतीय न्याय संहिता के तहत FIR दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन पर बीपीएससी अभ्यर्थियों को विरोध प्रदर्शन करने और मार्च निकालने के लिए उकसाने का आरोप लगा है.

इन लोगों के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों ने रविवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में छात्र संसद बुलाया था. इस संसद में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे. पटना के डीएम चंद्रशेऱखर सिंह ने FIR की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशांत किशोर के अलावा जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष और 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी रविवार की शाम सड़क पर उतर गए. इस दौरान गांधी मैदान के आसपास की स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया. साथ ही उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया.

IMG 20240904 WA0139

मांग पूरी होने तक नहीं रुकेगा आंदोलन: अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक रुकने वाला नहीं है जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती. इस क्रम में करीब तीन घंटे तक गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में यातायात ठप रही.इससे पहले गांधी मैदान में प्रशांत किशोर ने छात्र संसद को बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए कदम बढ़ाया है. उन्होंने कहा, “छात्रों की पांच सदस्यों की समिति मुख्य सचिव से मिलकर अपनी मांगें रखेगी. अगर बातचीत सफल होती है और छात्र संतुष्ट होते हैं, तो आंदोलन के आगे के कदम पर विचार किया जाएगा. अगर छात्र संतुष्ट नहीं होते हैं, तो कल (सोमवार) को हम सभी मिलकर आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे.”

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं अभ्यर्थी 

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी इस वार्ता को लेकर तैयार नहीं हुए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की जिद पर उनके आवास की तरफ मार्च शुरू कर दिया. गौरतलब है कि बीपीएससी परीक्षा के हालिया आयोजन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए री-एग्जाम की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं.

IMG 20241218 WA0041

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150