Bihar

‘बिहार में बिना पेपर लीक कोई भी परीक्षा नहीं होती’…पप्पू यादव ने संसद में उठाया मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. हालांकि बिहार में कई बार पेपर लीक की सिर्फ अफवाहें उड़ती हैं. लेकिन इन अफवाहों से परीक्षार्थी बहुत प्रभावित होते हैं. हाल ही में बिहार में BPSC परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाह उड़ी और जमकर उपद्रव हुआ. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस संवेदनशील मामले को लोकसभा में उठाया है. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई परीक्षा बिना पेपर लीक के नहीं होती है.

पेपर, एग्जामिनेशन और घोटाला…यह एक पूरक बन गया है

उन्होंने लोकसभा में कहा कि, ‘पेपर, एग्जामिनेशन और घोटाला…यह एक पूरक बन गया है. बीपीएसी, यूपीएससी, नियोजित शिक्षक, शिक्षक कर्मचारी का पेपर लीक का मामला लगातार चल रहा है. परम ज्ञान निकेतन गया से लेकर कई स्कूलों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं…बिना पेपर लीक के परीक्षा ही नहीं होती है.

अभी सीजीएल में सामने आया कि उसमें बच्चे से 40 लाख रुपया लिया गया. नॉर्मलाइजेनश का मुद्दा उठा. सॉफ्टवेयर के चलते 85,000 बच्चे फॉर्म नहीं भर सके. पेपर का भ्रष्टाचार चल रहा है और बिहार में लगातार लाठी चलाए जा रहे हैं.

हंगामा करने वाले छात्रों पर लगेगा आजीवन बैन

बता दें कि बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा भवन में हंगामा करने वाले छात्रों पर कड़ा एक्शन लिया गया है. बीपीएससी पीटी परीक्षा में हंगामा करने वाले छात्रों को आयोग ने लाइफटाइम के लिए बैन करने का फैसला किया है. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि हंगामा करने वाले छात्रों को पहचान कर उन्हें नोटिस भेज जाएगा. अगर यह बात सामने आता है कि उन्होंने गलती की है तो उन्हें आजीवन बैन कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago