Bihar

पप्पू यादव को मिल रहीं धमकियों पर चिराग पासवान चिंतित; बोले- जांच एजेंसियां लें एक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लगातार लॉरेंस बिश्वोई गैंग से मिल रहीं जान से मारने की धमकियों पर लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने चिंता जाहिर की है। चिराग ने कहा कि जांच एजेंसियों को इस पर तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। पप्पू यादव को धमकी मिलना चिंता का विषय है। सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। चिराग ने कहा कि हर जन प्रतिनिधि की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और सरकार को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को भागलपुर के सबौर स्थित हाई स्कूल में आयोजित नव संकल्प सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

आपको बता दें सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की रात एक बार फिर से लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी मिली थी।सांसद के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि धमकी पाकिस्तान के नंबर से दी गई। भेजने वाले ने लिखा है कि आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे। हमारे साथी की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं। तुम्हारे गार्ड भी नहीं बचा सकेंगे। तुझे हैप्पी बर्थ डे लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इन्जॉय योर लास्ट डे। यह धमकी सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले बयान के बाद से पप्पू यादव को वाट्सएप कॉल, मैसेज एवं वॉयस मैसेज के जरिये अब तक दर्जनों धमकियां मिल चुकी हैं। एक मामले में आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार भी किया है। उसके पास से धमकी देने में प्रयुक्त दुबई का सिम कार्ड एवं मोबाइल सेट बरामद किया गया था। दो अन्य विदेशी नम्बरों का भी पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस का दावा है इन दोनों विदेशी नम्बरों का प्रयोग भारत से ही किया गया है। इसके जल्द खुलासे की संभावना जतायी जा रहा है। इस संबंध में एसपी पूर्णिया कार्तिकेय के शर्मा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जिस नम्बर से मैसेज भेजा गया है, उसकी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago