Bihar

पंचतत्व में विलीन हुए आचार्य किशोर कुणाल, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

महावीर न्यास समिति के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का सोमवार को पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौनहारा घाट पर हुआ. उनके पुत्र श्यान कुणाल ने उन्हें मुखाग्नि दी. उनकी अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोग शामिल हुए, जो उनके व्यक्तित्व और समाज सेवा में योगदान को याद कर भावुक हो उठे.

पटना से हाजीपुर तक निकली शव यात्रा

आचार्य किशोर कुणाल की शव यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे पटना के कुर्जी स्थित उनके आवास ‘सायण निलयम’ से शुरू हुई. शव यात्रा कुर्जी से गौशाला रोड, सदाकत आश्रम, राजीव नगर, अटल पथ, और पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर होते हुए गांधी मैदान, मरीन ड्राइव, गायघाट, गांधी सेतु पार कर हाजीपुर के कौनहारा घाट पहुंची. पटना के महावीर मंदिर में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई, जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और आमजन उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.

सहयोगियों और गणमान्य हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

शव यात्रा में महावीर मंदिर न्यास से जुड़े अस्पतालों के चिकित्सक, कर्मचारी, पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, और उनके करीबी सहयोगी शामिल हुए. देर रात तक उनके आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.

सामजसेवा और धार्मिक योगदानों की अमिट छाप

आचार्य किशोर कुणाल के निधन से समाज और धर्म के क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके जीवन में की गई समाजसेवा, मंदिर निर्माण, और धार्मिक ग्रंथों के संरक्षण के कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा. 74 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली, लेकिन उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे. उनके निधन से न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है. लोग उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके विचार और कार्य हमेशा समाज के लिए प्रेरणा बने रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago