Bihar

बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार ने कुर्सी संभालते ही भरी हुंकार, अपराधियों के खिलाफ ऐक्शन का रोडमैप तैयार

बिहार के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। अपने पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने स्पीडी ट्रायल के जरिए कानून का राज स्थापित करने, अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और हर थाने को विशेष कार्य सौंपने की बात कही।

नए डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता कानून का राज कायम करना है। इसके लिए सभी नियम-कानूनों को सख्ती से लागू किया जाएगा। अपराधियों पर हर तरफ से नकेल कसी जाएगी। स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया में तेजी लाकर सुशासन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ चौतरफा प्रहार किया जाएगा। हर हाल में कानून का राज स्थापित किया जाएगा।

डीजीपी ने स्पीडी ट्रायल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले भी स्पीडी ट्रायल ने सुशासन लाने में अहम भूमिका निभाई है। जिन मामलों में पर्याप्त सबूत हैं, उन्हें चिन्हित करके स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा। ताकि अपराधियों को जल्द सजा मिल सके और कानून का राज स्थापित हो। उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करने में स्पीडी ट्रायल का महत्वपूर्ण योगदान है, हम इसमें तेजी लाएंगे।

क्रिमिनल के खिलाफ रोडमैप तैयार

नए डीजीपी विनय कुमार ने अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की योजना का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नए कानून BNSS (बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट) में अपराध से कमाई गई संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। पहले ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजा जाता था। लेकिन अब पुलिस खुद ऐसी संपत्तियां जब्त कर सकेगी। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं अब बिहार पुलिस अपराधियों की संपत्ति को जब्त करेगी। हर थाने को टास्क दिया जाएगा।

हर थाने को एक-दो ऐसे मामले चिन्हित करके तुरंत कार्रवाई करनी होगी। अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो काम पहले ED करता था, अब पुलिस करेगी। डीजीपी ने कहा कि हमलोग करेंगे अपराधियों की संपत्ति जब्त। उन्होंने आगे बताया, ‘पहले हम लोग पोस्ट ऑफिस का काम करते थे, और ऐसे मामलों को प्रवर्तन निदेशालय को भेज देते थे लेकिन नए कानून में प्रावधान किया गया है कि पुलिस के पदाधिकारी अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर सकते हैं। हर थाने को एक दो ऐसे मामले चिन्हित करने पड़ेंगे और त्वरित रूप से कार्रवाई करनी होगी। अपराधियों की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। पहले जो काम प्रवर्तन निदेशालय के माध्यम से होता था, अब हम लोग यह काम करेंगे।’

स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश

डीजीपी विनय कुमार ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि कानून का शासन स्थापित करने के लिए सभी जरूरी नियमों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ चारों दिशाओं से कार्रवाई की जाएगी। स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘कानून का राज स्थापित करने की प्राथमिकता रहेगी, कानून के शासन को स्थापित करने के लिए जितने भी नियम-परिनियम हैं, उन्हें प्रभावकारी ढंग से लागू किया जाएगा। अपराधियों पर सख्त नकेल कसा जाएगा। स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

38 मिनट ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

1 घंटा ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

1 घंटा ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

4 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

5 घंटे ago