बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महाराष्ट्र रवाना हो गए हैं। सीएम आज दोपहर मुंबई के लिए रवाना हुए। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी एअरपोर्ट रवाना हुए हैं। इसके बाद वह लोग महाराष्ट्र सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में कल मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रही। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिले उसके बाद देवेंद्र के नाम पर सहमती बनी है।
बताया जा रहा है कि, CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई के लिए वे आज रवाना हो गए हैं। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। यहां महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है।
गौरतलब हो कि, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। अब 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में इस बार मराठा या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। फडणवीस अगड़े वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी महायुति को मराठा वर्ग ने जबरदस्त समर्थन दिया है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…