Bihar

तिरहुत एमएलसी चुनाव में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे; जन सुराज, आरजेडी से भी पिछड़ी जेडीयू

बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक एमएलसी सीट के चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पहली वरीयता के मतों की गिनती का पहला चक्र पूरा हो गया है। इस राउंड में निर्दलीय कैंडिडेट और शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से दोगुने वोट के साथ सबसे आगे हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट विनायक गौतम दूसरे, राजद के गोपी किशन तीसरे और जेडीयू के अभिषेक झा चौथे नंबर पर चल रहे हैं। जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 5 दिसंबर को इस सीट के तहत शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 197 बूथों पर करीब 48 फीसदी मतदान हुआ था।

मतगणना केंद्र एमआईटी में 20 टेबल पर एक चक्र में 500-500 यानी लगभग 10 हजार मतों की गिनती हो रही है। एमएलसी चुनाव में लगभग 70 हजार मतदान हुआ था। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती का आगे सात और चक्र बाकी है। इसमें अगर किसी उम्मीदवार को वैध वोट का 50 परसेंट प्लस 1 वोट नहीं मिला तो एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा। इसमें दूसरी और आगे जरूरत पड़ने पर तीसरी या चौथी वरीयता के मतों की गिनती भी होगी। गिनती की यह प्रक्रिया इसी तरह चलती रहेगी, जब तक एक कैंडिडेट को 50 प्रतिशत से एक ज्यादा वोट ना मिल जाए। सुबह आठ बजे से ही वोटों का बंडल बनाने का काम शुरू हो गया था।

शाम 7.45 बजे- पहली वरीयता के मतों की गिनती का पहला चक्र पूरा हो गया है जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार और शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी 3133 वोट के साथ सबसे आगे हैं। जन सुराज पार्टी के विनायक गौतम 1610 वोट के साथ दूसरे, आरजेडी के गोपी किशन 1234 वोट के साथ तीसरे और जेडीयू के अभिषेक झा 1184 वोट के साथ चौथे नंबर पर चल रहे हैं। निर्दलीय राकेश रौशन ने 867 और संजय झा ने 814 वोट जुटाए हैं। अरविंद कुमार को 43, अरुण जैन को 18 वोट मिला है। 931 वोट अवैध घोषित हुए। अब तक कुल 9958 वोट गिने गए हैं।

पहली वरीयता के पहले राउंड की गिनती

वंशीधर बृजवासी- 3133

विनायक गौतम-1610

गोपी किशन- 1234

अभिषेक झा- 1184

राकेश रौशन- 867

संजय झा- 814

अरविंद कुमार- 43

अरुण जैन- 18

कुल वैध- 9067

कुल अवैध- 931

कुल मत- 9958

कैसे होती है विधान परिषद चुनाव में वरीयता वाले मतों की गिनती

बता दें कि इन चुनावों में एक वोटर एक से अधिक कैंडिडेट को पहली, दूसरी, तीसरी वरीयता के वोट दे सकता है। पहली वरीयता के एक वोट को एक वोट गिना जाता है जबकि दूसरी वरीयता के दो वोट को एक गिना जाता है। इसमें विजेता की घोषणा तब होगी जब किसी कैंडिडेट को 50 प्रतिशत प्लस वन वोट मिल जाए। कई बार नतीजे तीसरी वरीयता के मतों की गिनती तक खिंच जाते हैं।

पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद एलिमिनेशन राउंड शुरू होगा और सबसे कम पहली वरीयता वोट पाने वाले कैंडिडेट को गणना से बाहर करके उसे मिले बैलट पर दूसरी वरीयता के मतों को गिनकर वैल्यू के हिसाब से बचे हुए कैंडिडेट में जोड़ा जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी जब तक किसी एक कैंडिडेट को 50 परसेंट प्लस वन वोट ना हासिल हो जाए। जिसे ये वोट मिलेगा, वो विजेता घोषित हो जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago