Bihar

मानसिक रूप से बीमार लोग चला रहे सरकार, गुंडागर्दी की सीमा पार; BPSC छात्रों पर बरसीं लाठियां तो बिफरे तेजस्वी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना में BPSC कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर कुछ वीडियो पोस्ट कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक तीन पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा, ‘गुंडों की सरकार ने छात्रा को भी नहीं बख्शा?’ दूसरे पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘मानसिक रूप से बीमार लोग प्रदेश चला रहे है उन्हें खोज-खबर ही नहीं बिहार में क्या हो रहा है? बीजेपी ने प्रदेश में गुंडागर्दी की सीमा पार कर दी है।’

एक अन्य पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, ‘चंद माह पूर्व तक NDA के नेता नीतीश कुमार को किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बता उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते नहीं थकते थे। अब वही BJP-LJP-HAM के नेता उनके तानाशाही निर्णयों को शिरोधार्य कर BPSC परीक्षार्थियों को पुलिस से पिटवा इस गुंडागर्दी को उचित ठहरा रहे हैं। नीतीश कुमार खुद को जेपी का स्वयंघोषित चेला बताते हैं लेकिन छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध से नफ़रत है। समस्त स्वार्थी NDA नेताओं का यही हाल है।

आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय का घेराव करने जा रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बुधवार को लोहियापथ चक्र के पास जमकर लाठी भांजी थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बीपीएससी 70वीं की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से गर्दनीबाग में धरना पर बैठे सैकड़ों अभ्यर्थी छोटे-छोटे टुकड़ों में में लोहियापथ चक्र के पास पहुंचे और वहां से एक साथ बीपीएससी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।

प्रतिबंधित इलाका होने के चलते पुलिस ने उन्हें पहले समझाने का प्रयास किया और लौटने को कहा। वह नहीं माने और आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। जैसे ही अभ्यर्थी ललित भवन के पास बने अंडर पास से आगे की ओर बढ़ने लगे पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से भगदड़ की स्थिति बन गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

11 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

23 घंटे ago