मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

900 कलाकारों ने एक दिन में बना दी विश्व की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग, डिप्टी सीएम बोले – मिलेगा सम्मान

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मधुबनी जिला के स्थापना दिवस पर रविवार को विश्व की सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग बनाने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। पेंटिंग की लंबाई 1900 फीट से बड़ी है और इसे एक दिन में 900 से अधिक कलाकारों ने साकार किया। मिथिला चित्रकला संस्थान परिसर में बनायी गयी यह पेंटिंग अनूठी है। इसमें 182 विषयों को शामिल किया गया है।

इस ऐतिहासिक पेंटिंग के निर्माण में दो पद्मश्री सम्मानित कलाकारों के अलावा करीब ढाई दर्जन नेशनल अवार्डी भी शामिल थे। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इससे अमलीजामा पहनाया गया। बताया जा रहा है कि एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी पेंटिंग तैयार करने का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया गया है। पेंटिंग को बनाने में बिहार के 910 कलाकारों ने अपनी भागीदारी दी है।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

पेंटिंग के दौरान पटना से आई दिव्यांग कलाकार ममता कुमारी की कला प्रतिभा व साधना देख लोग बेहद चकित हुए। इस आयोजन में 157 स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कला संस्कृति निदेशक रूबी समेत अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

दो पद्मश्री सम्मानित कलाकार भी रहे शामिल

इस पेंटिंग को बनाने में मिथिला चित्रकला संस्थान की आचार्य पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ. रानी झा, संजय जायसवाल, प्रतीक प्रभाकर शशि कला देवी, विमला दत्ता, विभा दास, राम गोपाल पंडित, आशा देवी, कमल नारायण लाल दास, उर्मिला देवी, जगदीश पंडित, अशोक पासवान, महामना देवी समेत अन्य प्रमुख कलाकारों की विशेष भागीदारी रही।

IMG 20240904 WA0139

संस्थान के निदेशक वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विश्व स्तर पर सबसे लंबी मिथिला पेंटिंग बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी के लिए मिथिला चित्रकला के क्षेत्र में रोजगार सृजन करना है। उप मुख्यमंत्री सह कला संस्कृति मंत्री, विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक दिन में इतनी लम्बी और शानदार पेंटिंग बनाना मिथिला पेंटिंग के कलाकारों तथा बिहार की बड़ी उपलब्धि है। कला संस्कृति विभाग इस ऐतिहासिक कार्य से जुड़े कलाकारों को सम्मानित करेगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150