Bihar

लालू की विरासत पर पप्पू यादव ने दावा ठोका; कर्पूरी और चरण सिंह का नाम लेकर समझाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्णिया के बहुचर्चित निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत पर दावा ठोक दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि लालू यादव की संपत्ति और दूसरी चीजों का उत्तराधिकारी जो हो, लेकिन उनकी वैचारिक विरासत के उत्तराधिकारी वो हैं। राजद में लालू यादव के उत्तराधिकारी माने जा रहे तेजस्वी यादव को पप्पू ने नेता मानने से मना कर दिया और कहा कि वो एक औसत आदमी हैं और उनके छोटे भाई हैं। वो तेजस्वी को नेता नहीं मानते हैं।

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक यू-ट्यूब पॉडकास्ट में कहा- “जब हमें पार्टी से निकाला गया, तब मैंने कहा था कि लालू यादव की संपत्ति और किसी चीज का कोई उत्तराधिकारी हो, वैचारिक और सामाजिक न्याय का उत्तराधिकारी पप्पू होगा। कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक उत्तराधिकारी लालू बने, उनके बेटे नहीं। चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी मुलायम सिंह यादव हुए, चौधरी अजित सिंह नहीं।”

बता दें कि दिग्गज समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के दो बेटे हैं। बड़े बेटे रामनाथ ठाकुर मौजूदा सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता हैं और इस समय केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री हैं। उनके छोटे बेटे वीरेंद्र ठाकुर पेशे से डॉक्टर हैं और अब राजनीति में आना चाहते हैं। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद वीरेंद्र ठाकुर की पत्नी कनकलता ने मीडिया से कहा था कि सरकारी सेवा में रहने के कारण उनके पति 25 साल पहले राजनीति में नहीं आए लेकिन अब वो तैयार हैं।

पप्पू यादव ने लालू यादव को अपना राजनीतिक गुरु मानने से भी इनकार कर दिया और कहा कि वो कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि जब वो 1990 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने तो लालू यादव की पार्टी से नहीं बने थे। बल्कि लालू यादव को 11 निर्दलीय विधायक के साथ सपोर्ट देकर मुख्यमंत्री बनाए थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी जब पहली बार सीएम बने तो पहला सपोर्ट पप्पू यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि वो सात बार चुनाव जीते हैं और ज्यादातर चुनाव वो लालू यादव के खिलाफ ही जीते हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव उनके लिए पिता समान हैं और राजनीति में उन्होंने लालू यादव की कई बार मदद की है। उन्होंने कहा कि लालू यादव भले पप्पू यादव को गले ना लगाएं लेकिन पप्पू यादव हमेशा उनके संकट में उनके साथ खड़ा रहा है। तेजस्वी की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर पप्पू ने कहा कि सीएम जनता बनाती है। उन्होंने कहा- “लालू ने और पार्टी ने तेजस्वी को डिप्टी सीएम बना दिया तो मेरे भाई को बना दिया लेकिन तेजस्वी मेरे नेता कैसे हो जाएंगे। वो एक औसत आदमी हैं और लालू यादव के बेटे हैं। मैं उनको भाई मानता हूं, नेता मानता ही नहीं हूं।”

उन्होंने कहा कि मेरा पटना जाने का रास्ता अलग है, उनका रास्ता अलग है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के कारण तेजस्वी यादव अपनी जाति के बड़े नेता हो सकते हैं, रामविलास पासवान का बेटा होने से चिराग पासवान अपनी जाति के बड़े नेता हो सकते हैं लेकिन सभी जाति और धर्म की बात होगी तो वो बिहार के सबसे बड़े बेटे हूैं, सबसे बड़े सेवक हैं। पप्पू खुद को नेता नहीं मानते।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

3 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

3 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

5 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

13 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

14 घंटे ago