समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

केजरीवाल और हेमंत सोरेन की राह पर तेजस्वी यादव, जनता वादा- हमारी सरकार बनी तो…

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि हमने 17 महीने में 4.50 लाख लोगों को नौकरी दी। जनता की समस्याएं दूर कीं। कहा कि आज विधि-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। हमलोग बिहार को आगे बढ़ाने के लिये काम करेंगे, इसकी योजना हमने तैयार कर ली है।

तेजस्वी यादव गुरुवार को खगड़िया में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में भाग लेने मुंगेर पहुंचे तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिहार को लूटने में लगे हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं से, अपने नेताओं से मिलने आये हैं। सीएम प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले की तरह नहीं रहे।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित संवाद यात्रा को लेकर कहा कि उनको यात्रा करनी चाहिए, जनता से मिलना चाहिए। लेकिन, उनके जनता से मिलने में 250 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। बिहार की जनता और विपक्ष जानना चाहता है कि यह 250 करोड़ रुपए की राशि कहां खर्च होनी है। मुख्यमंत्री एक जिले में बैठकर तीन जिले के लोगों की समस्या सुनेंगे। जनता का पैसा है, जनता जानना चाहती है कि एक कार्यक्रम में तीन जिले के लोगों के साथ संवाद कैसे कर लेंगे।

IMG 20240904 WA0139

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता दरबार में भी समस्या का समाधान नहीं होता, तो क्या दो घंटे में सीएम समस्या का समाधान कर लेंगे। जनता के पैसे को संवाद यात्रा के नाम पर लूटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी केंद्र सरकार में शामिल है, लेकिन विशेष राज्य के दर्जे की मांग को भूल गए। केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए भी पैसे नहीं दिये।

बताते चलें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी एजेंडे में जनता को फ्री बिजली देने का वादा किया था। झारखंड में भी हेमंत सोरेन ने फ्री बिजली और मइयां सम्मान योजन के बल पर फिर से सरकार बना लिया। तेजस्वी यादव भी उसी रास्ते पर चलते दिख रहे हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240414 WA0005

Samastipur Town Adv

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150