Bihar

जनवरी 2025 में राजद करेगा बड़ी बैठक, चुनाव और संगठन को लेकर जानिए क्या चल रही है तैयारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में सभी सियासी दलें जुट चुकी है. राजद ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है. संगठन की मजबूती और गुटबाजी खत्म करने पर पार्टी के सीनियर नेताओं का जोर है. हाल में ही सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए पटना में बैठक हुई जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे और उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी थी कि पार्टी में किन नेताओं को तवज्जो दी जाएगी और किनका पत्ता कटना तय है. इधर, नये साल की शुरुआत में राजद की बड़ी बैठक होने जा रही है.

जनवरी में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

जनवरी में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है. हालांकि पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकि है. राजद आलाकमान की मंशा है कि संगठन की नयी टीम के साथ बिहार चुनाव में पार्टी उतरेगी. राजद जून महीने में पार्टी संगठन का चुनाव पूरा करना चाहती है. इसी सिलसिले में जनवरी 2025 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी. बता दें कि राजद का देशभर में बिहार समेत 22 राज्यों में संगठन है. इन सभी राज्यों में पार्टी संगठन के चुनाव कराए जाएंगे. वार्ड, पंचायत, प्रखंड, जिला अध्यक्ष और उनकी टीम की घोषणा पहले की जाएगी.

तेजस्वी की यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह

गौरतलब है कि आगामी चुनाव की तैयारी में आरजेडी जुटा हुआ है. तेजस्वी यादव ने हाल में ही जिलों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मुलाकात की है. उनकी इस यात्रा से पार्टी नेताओं में भी उत्साह दिखा है. वहीं आरजेडी ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया है और तेजस्वी यादव ने उन इलाकों में अधिक गंभीरता से अभियान चलाने कहा है जहां पिछले चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार बेहद कम अंतर से हारे हैं.

टिकट को लेकर क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने पटना में हुई समीक्षा बैठक में कहा है कि पार्टी उन लोगों को ही टिकट देगी जो सदस्यता अभियान मजबूती से चला रहे हैं. वहीं जो लोग पार्टी में गुटबाजी कर रहे हैं उनपर कड़ी कार्रवाई होगी. लापरवाह नेताओं का टिकट काटा जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

10 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

11 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

23 घंटे ago