Bihar

बिहार: ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ गाने पर BJP के कार्यक्रम में हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी; क्यों हुआ विवाद?

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही थी। मौके पर भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका देवी अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। गायिका देवी ने जैसे ही ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत गाना शुरू किया, इस पर विवाद हो गया। ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ जैसे ही देवी ने गुनगुनाया, भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंच पर हंगामा बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्टेज पर यह गीत नहीं गाया जाए। कार्यक्रम में शोर-शराबा मचने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे और उनके बेटे शाश्वत चौबे ने बीचबचाव किया।

मंच से अश्वनी चौबे ने कार्यकर्ताओं को जैसे-तैसे समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। इसके बाद भोजपुरी गायिका देवी को मंच से माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा कि वे किसी को आहत करने के लिए यह गीत नहीं गा रही थीं। यदि किसी को कष्ट हुआ है तो उसके लिए माफी मांगती हैं। बाद में गायिका देवी ने यह गीत बीच में छोड़ दिया और दूसरा भजन गाने लगीं। कार्यक्रम के बाद कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती शताब्दी समारोह कार्यक्रम में इस प्रकार का गीत नहीं गाया जाना चाहिए था।

लालू यादव ने बीजेपी पर ली चुटकी

अब इस मामले में बिहार की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चुटकी ली है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा को घेरा है।

लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि पटना में कल गायिका देवी ने जब गांधी जी का भजन ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। भजन गायिका देवी को माफी मांगनी पड़ी।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

4 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

4 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

8 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

14 घंटे ago