Bihar

सब्जी ले लो, हरी हरी… सड़क पर बैठकर सब्जियां बेच रहीं गया की डिप्टी मेयर; बोलीं- सम्मान नहीं मिला तो सब्जी बेचने लगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

गया की शहर की डिप्टी मेयर अगर सड़क के किनारे सब्जी बेचती नजर आए तो इसे आप क्या कहेंगे? लेकिन, ऐसा ही नजारा सोमवार को बिहार के ऐतिहासिक और पौराणिक शहर गया में देखने को मिला, जहां गया नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी सब्जी बेचती नजर आईं. शहर के केदारनाथ मार्केट के समीप डिप्टी मेयर चिंता देवी सड़क किनारे सब्जी बेच रही हैं. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा.

दरअसल, चिंता देवी ने नगर निगम की व्यवस्था के विरोध में यह रास्ता अख्तियार किया. चिंता देवी उपेक्षा से आहत हैं. उनका कहना है कि उन्हें कोई तरजीह नहीं मिलती है. डिप्टी मेयर बनने से कुछ नहीं होता है. कुर्सी संभाल लूं और पैसा ही नहीं मिले, तो घर का खर्च कैसे चलेगा? इसीलिए, यहां बैठकर सब्जी बेच रही हूं. लगातार उपेक्षा से नाराज डिप्टी मेयर कहती हैं कि उन्हें मीटिंग की कोई जानकारी नहीं दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि पिछले कई दिनों से वे सब्जी बेच रही हैं. उन्होंने कहा कि अपना कमाते हैं और खाते हैं, किसी से कर्ज तो नहीं लेते.

उन्होंने कहा कि बार-बार उनकी मौजूदगी को नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण उन्हें इस तरह सब्जी बेचने पर मजबूर होना पड़ा. अगर डिप्टी मेयर होने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिलता तो उनके पद का क्या महत्व है. गौरतलब है कि पिछले नगर निगम चुनाव में चिंता देवी डिप्टी मेयर पद का चुनाव लड़ी थी, जनता ने उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया. इससे पहले वे 40वर्षों तक गया नगर निगम में एक सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थी. सफाई कर्मी से डिप्टी मेयर बनने पर लोगों ने उन्हें बहुत बधाई दी थी. उन्हें भी लगा था कि शायद जीवन सुधर जाएगा, लेकिन सब कुछ उल्टा होता नजर आ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago