Bihar

बिहार: नौकरी कर पति को पढ़ाया, इंजीनियर बनते ही पत्नी को ही घर से निकाला

शेखपुरा में एक पत्नी ने महिला हेल्पलाइन से मदद की गुहार लगाई है। पत्नी का कहना है कि उसने मेहनत कर अपने पति को पढ़ाया, उसकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करवाई। इंजीनियर बनते ही पति ने उसे छोड़ दिया।

अब वो अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। पीड़िता का कहना है कि ‘वो कहता है कि लाइफ में आगे बढ़ना है, तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता हूं।’

पीड़ित पत्नी सविता कुमारी ने बताया कि ‘2017 में वो प्रवीण कुमार के संपर्क में आई। दोनों में प्यार हुआ और 2021 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उसे पढ़ाई करनी थी, इसलिए मैं दिल्ली में रहकर छोटी-मोटी नौकरी करती थी और पैसे पति को भेजती थी, ताकि वो पढ़ सके।’

अब पति ने उनका साथ छोड़ दिया है और दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि ‘ससुराल वालों ने भी उसे घर से निकाल दिया है।’

2017 में दोनों का अफेयर शुरू हुआ

सविता ने बताया कि ‘2017 में कोचिंग में पढ़ाते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब आए। यह रिश्ता प्रेम में बदला और 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए, जहां प्रवीण ने मुझे प्राइवेट जॉब पर लगवा दिया।’

‘प्रवीण ने दिल्ली छोड़कर बिहार के नालंदा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। जिसके लिए मेरे से पढ़ाई का खर्च मंगवाया। मैं दिल्ली में मेहनत कर अपनी कमाई प्रवीण को भेजती रहीं ताकि वो अपनी इंजीनियरिंग पूरी कर सके।’

जून में पढ़ाई पूरी हुई अक्टूबर से बात करना भी बंद कर दिया

जून 2024 में प्रवीण ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली। इसके बाद उसने सविता को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और कहा कि वह दूसरी शादी करेगा। सविता का कहना है कि अक्टूबर से बातचीत भी बंद है।

सविता ने इस पूरे मामले की शिकायत शेखपुरा महिला हेल्पलाइन में दर्ज कराई है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए बताया कि प्रवीण ने उसे धोखा दिया है और उन्हें छोड़ने की बात कर रहा है।​​​​​ जिसपर महिला हेल्पलाइन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

14 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

21 घंटे ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

2 दिन ago

शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कुंडी काटकर घर में घुसे चोर; प्रधानाध्यापक के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…

2 दिन ago