Bihar

पति गया काम पे, सास सब्जी लाने निकली; शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से 10 लाख लेकर प्रेमी संग फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। शादी के बाद 10 दिनों बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। चोरी-छुपे भागी दुल्हन ससुराल से करीब आठ लाख के गहने और दो लाख रुपये नकद साथ ले गई। यह घटना शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पति राहुल कुमार ने लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस आरोपित दुल्हन और उसके प्रेमी वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव निवासी सत्यम कुमार का सुराग ढूंढ़ रही है। राहुल ने पुलिस को बताया कि बीते 25 नवंबर को वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना इलाके के एक गांव में उसकी शादी हुई थी। पांच दिसंबर को वह काम पर चला गया और उसकी मां सब्जी लाने के लिए निकली। इसी बीच दोपहर एक से दो बजे के बीच दुल्हन लापता हो गई। घर लौटी मां को जब इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी राहुल को दी। वह काम छोड़ घर लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन दुल्हन का पता नहीं चला।

घर में छानबीन हुई तो पता चला कि दुल्हन को जो शादी में गहने मिले थे वह तो साथ में ही ले गई इसके साथ उसकी मां के गहने भी वह अपने साथ ले गई है। अलमीरे में रखे दो लाख रुपये कैश भी गायब थे। राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लापता दुल्हन का सुराग ढूंढा जा रहा है।

राहुल ने पुलिस को बताया कि दुल्हन के गायब होने के बाद पता लगाया तो जानकारी हुई कि वह शादी से पहले भी एक बार अपने प्रेमी राजापाकड़ निवासी सत्यम के साथ भाग चुकी थी। मायके वालों ने किसी तरह वापस लाने के बाद उसकी शादी कराई। लेकिन, वह सत्यम से लगातार जुड़ी रही। जानकारी के बाद राहुल अपनी पत्नी को लाने के लिए उसके प्रेमी सत्यम के घर पहुंचा तो पता चला कि उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो चुका है। वहां से लौटने के बाद राहुल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। थानेदार रवि गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लापता दुल्हन का सुराग ढूंढ़ा जा रहा है। मोबाइल टॉवर लोकेशन लिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

6 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

6 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

8 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

17 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

17 घंटे ago