Bihar

अपने जन्मदिन पर रात भर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठे रहे पप्पू यादव, बोले- परीक्षा रद्द करो

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग को लेकर पटना में धरना दे रहे अभ्यर्थियों को पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिला है। सांसद सोमवार देर रात अपने जन्मदिन पर गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर पहुंचे और रात भर अभ्यर्थियों के साथ वहीं पर बैठे रहे। पप्पू यादव ने बिहार की नीतीश सरकार से बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने और एग्जाम माफिया को पकड़कर सजा देने की मांग की है।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि वह सोमवार आधी रात से बीपीएससी परीक्षार्थियों के साथ धरने पर हैं। यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कुंभकर्ण की नींद में सो रही है, उसे जागना होगा। उन्होंने छात्र हित में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग की।

सांसद ने कहा कि भीषण ठंड में बेटियां धरने पर बैठी हुई हैं। ऐसे में वह घर में कैसे रजाई में सो जाते। रजाई से निकलेंगे तभी क्रांति होगी। उन्होंने मांग की है कि बीपीएससी को हर हाल में यह परीक्षा रद्द करके फिर से एग्जाम कराना होगा। नहीं तो यह लड़ाई जारी रहेगी।

पप्पू यादव ने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि आप (सरकार) बच्चों को परेशान करोगे, उन पर लाठियां चलाओगे, उन्हें फंसाने का प्रयास करोगे तो हमारे जैसे व्यक्ति उनके समर्थन में आएंगे। उन्होंने सभी विपक्षी सांसद एवं विधायकों से धरने पर बैठने की अपील की।

सांसद ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के एमपी और एमएलए को घर से बाहर निकलने ही नहीं देना चाहिए। उन सभी के घर के आगे धरना देना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि हमारे पास मजबूत सरकारी सिस्टम है। इसके बावजूद दूसरों (कोचिंग माफिया) से पूछकर एग्जाम करा रहे हैं। यह गलत है।

बता दें कि बीपीएससी द्वारा 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया था। पटना के बापू परीक्षा केंद्र परिसर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया था। इसके बाद पेपर लीक का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए थे। हालांकि, आयोग ने पेपर लीक की बात को सिरे से नकार दिया।

बाद में बापू परीक्षा केंद्र वाले अभ्यर्थियों के लिए फिर से इस परीक्षा का आयोजन करने का फैसला लिया गया। हालांकि, पटना के गर्दनीबाग में बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि सिर्फ एक सेंटर की परीक्षा रद्द करने की बजाय पूरी पीटी परीक्षा को फिर से आयोजित कराया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

5 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

11 घंटे ago