Bihar

दर्शन परिषद्, बिहार की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रो. पूनम अध्यक्ष एवं प्रो.श्यामल महासचिव निर्वाचित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर की अंगीभूत इकाई मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में संपन्न हुए दर्शंन परिषद्, बिहार के त्रिदिवसीय 46वें वार्षिक अधिवेशन की आमसभा की बैठक में इसकी कार्यकारिणी का पुनर्निर्वाचन किया गया है। इसमें दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह को अध्यक्ष, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर्गत टी. पी. एस. कॉलेज, पटना में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय, पटना के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामल किशोर को महासचिव तथा जे. डी. वीमेंस कॉलेज, पटना में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. वीणा कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इन तीनों एकल पदों के अतिरिक्त दो प्रो. शैलेश कुमार सिंह (पटना) एवं प्रो. अभय कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. किस्मत कुमार सिंह (आरा), प्रो. पूर्णेंदु शेखर (भागलपुर) प्रो. अवधेश कुमार सिंह (बेगूसराय) तथा डाॅ. सुधांशु शेखर (मधेपुरा) को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिवेशन के दौरान परिषद् की शोध-पत्रिका दार्शनिक अनुगूँज के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दर्शनशास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष प्रो. इंद्रदेव नारायण सिन्हा को पुनः प्रधान संपादक बनाया गया है। डाॅ. नागेन्द्र मिश्र (पटना) एवं डॉ. विजय कुमार (मुजफ्फरपुर) को संपादक का दायित्व दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago