Bihar

दरभंगा-समस्तीपुर टू-लेन सड़क को फोर-लेन बनाने का आयुक्त ने दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दरभंगा/समस्तीपुर :- प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने प्रमंडल के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माणाधीन सड़कों के कार्य की प्रगति की शुक्रवार को समीक्षा की। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों जिले के वरीय अधिकारी जुड़े थे। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन सड़कों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। दरभंगा से समस्तीपुर जाने वाली टू-लेन सड़क को फोर-लेन में करने का निर्देश दिया। कहा कि इसके लिए जो भी आवश्यक प्रक्रिया है, उसे शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। भू अर्जन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। कहा यह बहुत महत्वपूर्ण रोड है। इसको फोर लेन में किया जाना जरूरी है।

दरभंगा- आमस फोरलेन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश :

आमस फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निर्माणाधीन एम्स के बगल से भी चार लेन सड़क बनाया जाएगा। इससे नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इसके निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। कहा कि सड़कों के निर्माण में भू अर्जन बाधक नहीं होना चाहिए। इसके अलावे रोसड़ा, बहेड़ी, समस्तीपुर और मधुबनी के कई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago