Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना का जवान गिरफ्तार, जांच के दौरान बैग से मिले कारतूस, मचा हड़कंप

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को स्क्रीनिंग के दौरान सेना के जवान करनजीत कुमार चौधरी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक करनजीत के बैग से नौ कारतूस बरामद किए गए हैं. सेना के जवान के बैग से कारतूस मिलने के बाद विमानन कंपनी के कर्मियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने करनजीत को दबोचा और उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सदर थाने की पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

जम्मू-कश्मीर में तैनात है गिरफ्तार सेना के जवान

दरभंगा एयरपोर्ट पर पकड़ा गया करनजीत सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव का बताया जा रहा है. वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर में कार्यरत है. करनजीत की स्पाइसजेट फ्लाइट 11.40 बजे थी. वह दिल्ली जानेवाला था. उसके सामान की स्क्रीनिंग हो रही थी. उस दौरान उसके बैग से नौ कारतूस बरामद किए गए. उसे तत्काल एयरपोर्ट पर तैनात एपीएसयू टीम के हवाले कर दिया गया है. सुरक्षा एजेंसी ने पूछताछ के बाद मामले को दरभंगा सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है.

छुट्टी समाप्त होने के बाद लौट रहा था घर

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह सेना का जवान है. वह जम्मू -कश्मीर में फिलहाल तैनात है. वह छुट्टी लेकर करीब डेढ़ महीने पहले गांव आया था. उसकी छुट्टी समाप्त हो गई थी. उसके बाद वह लौट रहा था. सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. यात्री से पूछताछ जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

39 मिनट ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

2 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

4 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

7 घंटे ago