Bihar

लालू यादव ने राहुल गांधी का पत्ता काटा तो कांग्रेस ने लालू के घर में सुलगा दी आग, मुख्यमंत्री के लिए बताए तीन नाम

लालू प्रसाद यादव ने जब से इंडिया ब्लॉक की कमान ममता बनर्जी को सौंपने की वकालत की है, तभी से कांग्रेस के साथ राजद के रिश्तों में खटास आ गई है. कांग्रेस ने अब लालू परिवार में ही विवाद बढ़ाने की कोशिश की है.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने अब महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए लालू परिवार में तीन दावेदार गिना दिए. उन्होंने ये बात एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही. उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगी.

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी राजद के खाते में है. अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निर्भर है कि वो किसे मुख्यमंत्री बनाते हैं. वे चाहे तो वे तेजप्रताप यादव को मुख्यमंत्री बना दें या मीसा भारती को, या फिर तेजस्वी यादव को. उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी डिमांड है कि कांग्रेस कोटे से दो डिप्टी सीएम होना चाहिए. एक मुस्लिम समाज से और दूसरा अगड़ी जाति से. शाहनवाज आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज इंडिया गठबंधन को वोट करता है, अगड़ी जाति भी हमें वोट करती है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि दोनों को सत्ता में प्रतिनिधित्व दी जाए.

अब कांग्रेस की मुस्लिम डिप्टी सीएम की मांग से राजद का बेस वोटबैंक खिसक सकता है. बता दें कि बिहार में मुस्लिम-यादव सूबे में करीब 16-16 फीसदी हैं. लालू यादव ने 90 के दशक में यादव-मुस्लिम का ऐसा राजनीतिक गठजोड़ बनाया, जिसके दम पर उन्होंने 15 साल तक बिहार पर राज किया. राजद पिछले 15 साल से सत्ता में नहीं है, लेकिन मुस्लिम-यादव ने उसका साथ नहीं छोड़ा है. वहीं कांग्रेस ने यह डिमांड करके जेडीयू को भी सकते में डाल दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago