Bihar

CM नीतीश के समस्तीपुर आने का डेट हो गया फाइनल, ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM NITISH KUMAR) की प्रगति यात्रा का आज से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसी बीच दूसरे चरण की यात्रा(second phase of Pragati Yatra) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से दूसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी(Cabinet released the schedule) किया गया है, जिसमें CM के समस्तीपुर आने की भी जानकारी दी गई है।

कबिनेट विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीएम नीतीश आगामा 4 जनवरी से दूसरे चरण की प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन 4 जनवरी 2025 को सीएम नीतीश गोपालगंज पहुंचेंगे, जहां वह जिलों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद 7 जनवरी को सीएम सीवान में रहेंगे।

वहीं प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में रहेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश सभी जिलों में कुछ न कुछ सौगात देंगे। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे और सभी विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।

बता दें कि 23 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM NITISH KUMAR) ने अपनी प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) का आगाज कर दिया है। बाल्मिकीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेता भी बाल्मिकीनगर पहुंचे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यहां करीब 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago