Bihar

बिहार: BPSC शिक्षक सहकर्मी शिक्षिका को लेकर हो गया फरार, मां ने दर्ज कराई अपहरण की शिकायत

बिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक BPSC शिक्षक ने अपनी ही सहकर्मी BPSC शिक्षिका को लेकर फरार हो गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर प्राथमिक स्कूल का है। यह दोनों शिक्षक और शिक्षिका एक ही स्कूल में तैनात थे। यह दोनों मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरसिया महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 10 निवासी देवनाथ साह का पुत्र राहुल कुमार है और वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के अरुण कुमार की पुत्री अमृता कुमारी के बीच एक ही स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्यार हो गया। उसके बाद दोनों में काफी बातचीत होने लगा। इस बीच अमृता कुमारी बीते 30 नवंबर को सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर रात होने तक वापस लौटकर घर नहीं आई थी।

वहीं, देर रात जब बेटी घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग काफी परेशान हो गए और खोजबीन शुरू किया। इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि अमृता का राहुल के साथ अफेयर चल रहा है। उसके बाद अब शिक्षिका अमृता कुमारी की मां रेणु कुमारी ने शिक्षक राहुल कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला सराय थाना में दर्ज कराई है।

जबकि,मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और शिक्षिका अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है। इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल किया जा रहा है। अमृता कुमारी को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है।

गौरतलब हो कि, हाल ही में वैशाली जिले में ही बीपीएससी से चयनित टीचर का पकड़ौआ विवाह हो गया। नौकरी जॉइन होने के 12 वें दिन ही पातेपुर थाना क्षेत्र के महैया गांव निवासी सत्यनारायण राय के बेटे गौतम कुमार की अपहरण कर ली गई थी। टीचर को रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय से पिस्टल के बल पर अपहरण किया गया और मारपीट करके शादी करा दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

2 घंटे ago

नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10 हजार 845 करोड़ रुपये भेजे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

3 घंटे ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

14 घंटे ago