Bihar

BPSC नॉर्मलाइजेशन: खान सर पर सस्पेंस; SSP बोले- गिरफ्तार नहीं, पुलिस जिप्सी में दिखे थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे कोचिंग शिक्षक खान सर की पुलिस हिरासत में लेने की खबरों को पटना पुलिस ने अफवाह बताया है। पटना के एसएसपी ने पुष्टि करते हुए कहा कि खान सर को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। खान सर गर्दनीबाग थाने गए थे। वहां उन्होंने मजिस्ट्रेट से मुलाकात की। इसके बाद में खुद ही वहां से चले गए। हालांकि इसके बाद खान सर पुलिस की जिप्सी में जाते हुए दिखे थे।

इससे पहले खान सर ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। नॉर्मलाइजेशन खत्म करा कर ही यहां से जाएंगे। जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा तब तक छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान उनके साथ गुरु रहमान भी मौजूद थे।

खान सर छात्रों के इस प्रदर्शन में तब शामिल हुए थे, जब गर्दनीबाद में प्रदर्शन के लिए जुटे हजारों को छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसमें कई छात्रों को चोटें आई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। जिसके बाद खान सर और गुरु रहमान छात्रों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए थे। गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 4135 पदों पर बहाली होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रोस्टर क्लीयरेंस के बाद सामान्य प्रशासन विभाग को इसकी सिफारिश भेज दी गई है। पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने शुक्रवार को विभागीय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस मौके पर जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव से संबंधित मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता के 118 पदों पर बहाली बीपीएससी से होगी। शोध सहायक के 69, प्रयोगशाला सहायक के 143, लिपिक के 230, परिचारी के 371, की मैन के 576, खलासी के 689 पदों पर नियुक्ति होगी। इनकी बहाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग से होगी।

तकनीकी सेवा आयोग से कार्य निरीक्षक के 114, वाहक के चार पदों पर बहाली होगी। पंप ऑपरेटर के 328 और कार्य निरीक्षक के 493 पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति कैबिनेट ने हाल ही में दी है। उन्होंने बताया कि पीएचईडी और पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में एक लाख 23 हजार 936 जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण करा रहा है। इनमें 40 फीसदी योजनाओं में महिला पंप चालक हैं। मंत्री ने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago