पटना में BPSC के छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि 70वीं पीटी परीक्षा में पेपर लीक हुआ है और वो लगातार इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों के दो प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यह कहा जा रहा था कि छात्रों ने सीएस को बीपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक से संबंधित सबूत सौंपे हैं। लेकिन नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने साफ किया है कि सीएस को ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया है।
मीडिया से बातचीत में विजय कुमार चौधरी ने कहा, ‘हमको जो पता है कि पेपर लीक होने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिया गया है। दो प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की है।’ छात्रों के प्रदर्शन पर राजनीतिक रोटी सेंके जाने को लेकर विजय चौधरी ने कहा, ‘हमलोगों ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका किसी को नहीं दिया है। सरकार में मुख्य सचिव से बड़ा कोई अधिकारी नहीं होता है। मुख्य सचिव के स्तर पर खुले तौर से बातचीत होना ही तो सरकार का पारदर्शी तरीका है।’ पत्रकारों से बातचीत में विजय चौधरी ने यह भी कहा कि यदि आपको भी पेपर लीक होने से संबंधित कोई दस्तवेज छात्र उपलब्ध करा देते हैं तो आप लेकर आइएगा तो हमलोग ना सिर्फ उसका स्वागत करेंगे बल्कि कार्रवाई भी करेंगे।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…