Bihar

बिहार सरकार के मंत्री ने ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल को बताया मेंटल, फांसी की सजा की मांग; जानें मामला

बिहार में सासाराम के चर्चित बादल हत्याकांड के आरोपी ट्रैफिक डीएसपी आदिल बेलाल को लेकर नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. डीएसपी को मेंटल बताते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने यहां तक कहा कि आरोपित को फांसी की सजा हो.

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू मंगलवार को मृतक बादल सिंह के गांव शिवसागर के सिलारी पहुंचे. यहां मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि जिस तरह से एक जवाबदेह पद पर कार्यरत डीएसपी ने पागल की तरह काम किया है, ऐसे में यह डीएसपी आदिल नहीं कातिल है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है.

हर हाल में होगी फांसी

नीरज कुमार बब्लू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये डीएसपी बुरी तरह से मेंटल है, इसका इतिहास भी खराब है. जिस समय यह प्रोबेशन पीरियड में था, उस समय में भी इस तरह का घटना किया था. यहां तो सीधा क्रिमिनल वाला एक्शन किया है. ट्रैफिक डीएसपी है लेकिन दूसरे के घर में घुस कर गोली मारना इससे बड़ा अपराध नहीं हो सकता है. मैंने सरकार में बात की है.” नीरज कुमार बब्लू ने कहा, “मैंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से बात की है. हमारा डीजीपी से लेकर अन्य अधिकारियों से बातचीत हुई है. कानूनी कार्रवाई इस पर हो रहा है. इसका हथियार भी जब्त कर लिया गया है. अविलंब विभागीय कार्रवाई भी होगी और न्यायालय में भी मामला चलेगा. ऐसे अपराधी को कम से कम फांसी की सजा होनी चाहिए.”

रोहतास के एसपी खुद कर रहे मामले की जांच

शुक्रवार की देर रात जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों और यातायात डीएसपी आदिल बेलाल के बीच हुई झड़प के बाद फायरिंग में बादल सिंह नामक एक युवक की मौत हो गई थी. बता दें कि घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र की है. इस बीच यातायात डीएसपी आदिल बेलाल की फायरिंग से हुई मौत मामले में रोहतास पुलिस एक्शन लेती हुई दिख रही है. जन्मदिन की पार्टी बना रहे युवक बादल कुमार सिंह की गोली से मौत और फायरिंग की घटना मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज की गई है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने मीडिया को बताया है कि पूरी घटना महज 4 मिनट के अंदर हो गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

9 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

15 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago