Bihar

BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ मारने वाले DM पर बरसी लालू की बिटिया, पूछा..ऐसा करने का अधिकार किस रूल बुक में है?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में 13 दिसंबर को बीपीएससी की पीटी परीक्षा आयोजित की गयी। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर बीपीएसपी अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल और लीक होने की बात कह जमकर हंगामा मचाया। इसी दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर ने प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। तभी किसी ने यह तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखकर लोग हैरान रह गये।

डीएम साहब के थप्पड़ मारने के वीडियो पर सिंगापुर में रह रही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया की भी नजर गई। वो भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह गयी। छात्र की पिटाई देख रोहिणी आचार्य को रहा नहीं गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर दिया। ट्वीट करते हुए डीएम पटना के इस कृत्य की निंदा की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सिंगापुर से एक्स पर रोहिणी ने लिखा कि..नीतीश कुमार जी का शासनकाल बेलगाम – बददिमाग अफसरशाही व् अफसरों के लिए तो जाना ही जाता है , मगर अब तो नीतीश कुमार जी के पसंदीदा – चहेते अफसर – अधिकारी बिहार की जनता व् युवाओं के साथ बदसलूकी पर उतर आए हैं .. बीपीएससी अभ्यर्थी पर पटना के जिलाधिकारी महोदय के द्वारा थप्पड़ चलाया जाना सरासर गुंडागर्दी की श्रेणी में आता है .. मुख्यमंत्री होने के नाते नीतीश कुमार जी को ये बताना चाहिए कि उनके अधिकारी को थप्पड़ चलाने का अधिकार किस रूल – बुक की तहत हासिल है ?

मुख्यमंत्री जी .. आपके अधिकारी के द्वारा चलाया गया ये थप्पड़ महज एक अभ्यर्थी विशेष पर नहीं अपितु पूरे बिहार के युवाओं पर चलाया गया थप्पड़ और उनका किया गया अपमान है .. इस विवेकहीन अधिकारी पर तत्क्षण कार्रवाई किए जाने की जरूरत है .. मुख्यमंत्री जी .. आप और आपके अधिकारी परीक्षाओं – प्रतियोगी परीक्षाओं व् नियुक्तियों / बहालियों में निरंतर जारी फर्जीवाड़ों को रोक पाने में पूरी तरह से विफल व् लाचार साबित हो रहे हैं और अपनी विफलता , अपनी सरकार की नाकामी, अपने शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार की खीज कभी लाठी – डंडे चलवा कर तो कभी थप्पड़ चला कर निकाल रहे हैं ?

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago