ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस एक्शन में हैं। कटिहार जिले में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर यातायात डीएसपी सदाम हुसैन के नेतृत्व में बिना हेलमेट के सड़को पर वाहन चला रहे पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों का चालान काटा जा रहा हैं।
महिला पुलिस का भी काटा गया चालान
यातायात डीएसपी ने कहा कि एसपी के निर्देश पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक सवार पुलिस पदाधिकारी व जवानों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान एक महिला पुलिस का भी चालान काटा गया। महिला पुलिस को किसी तरह की रियायत नहीं दी गई। महिला पुलिस स्कूटी पर बिना हेलमेट के आ रही थी। अचानक ट्रैफिक ने घेर लिया फिर चालान काट दिया।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के अमर जवान चौक पर अभियान चलाया गया था और इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का डिजिटल चालान काटा गया हैं। उन्होंने सभी वाहन चालाको से अपील की हैं कि हेलमेट पहनकर बाइक चलाए। नहीं तो डिटिजल चालान कट जाएगा। इस अभियान के दौरान दर्जनों यातायात पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
बता दें कि यातायात नियमों का पालन करना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अन्य यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। यहाँ कुछ तरीके हैं जिनका पालन करके आप यातायात नियमों का पालन कर सकते हैं।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…