Bihar

बिहार में आएगी नौकरियों कि बहार, अदाणी ग्रुप ने किया 27,900 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान

अदाणी एंटरप्राइजेज में निदेशक और प्रबंधक निदेश (कृषि, ऑयल और गैस) प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को बिहार में 27,900 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया. इससे राज्य में 25,000 नौकरियां पैदा होंगी. ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ समिट को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अदाणी समूह के विश्वास की इससे बेहतर पुष्टि नहीं हो सकती कि हम बिहार में सबसे बड़े निजी निवेशक हैं.

इन 3 सेक्टर्स में निवेश करेगा अदाणी ग्रुप 

अदाणी समूह द्वारा बिहार में किए गए निवेश और भविष्य में किए जाने वाले निवेश का रोडमैप बताते हुए, प्रणव अदाणी ने कहा, “तीन सेक्टरों लॉजिस्टिक्स, गैस वितरण और एग्री-लॉजिस्टिक्स में हमने 850 करोड़ रुपये निवेश किए हैं और इससे 25,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं.” प्रणव अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप इन तीन सेक्टरों में आने वाले समय में 2,300 करोड़ रुपये और निवेश करने जा रहा है. इस निवेश से न केवल समूह की भंडारण और हैंडलिंग क्षमता में व्यापक वृद्धि होगी और ईवी, सीजीडी (शहरी गैस वितरण) और सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) क्षेत्र में भी उपस्थिति बढ़ेगी. साथ ही इससे 27,000 अतिरिक्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अदाणी समूह राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. जिससे राज्य में गति शक्ति रेलवे टर्मिनल, आईसीडी (अंतर्देशीय कंटेनर डिपो) और औद्योगिक वेयरहाउसिंग पार्क जैसे रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा सके.

स्मार्ट मीटर को लेकर भी किया ऐलान 

प्रणव अदाणी ने बताया कि अदाणी समूह ने पांच शहरों – सीवान, गोपालगंज, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में बिजली की खपत की निगरानी को स्वचालित करने के लिए 28 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर बनाने और स्थापित करने के लिए 2,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है. इससे राज्य में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कम से कम 4,000 स्थानीय नौकरियां पैदा होंगी.

थर्मल पावर प्लांट भी स्थापित करेगा अदाणी ग्रुप  

प्रणव अदाणी ने आगे कहा कि समूह ने वारिसलीगंज में अपने ग्रीनफील्ड सीमेंट प्लांट पर काम शुरू कर दिया है और अब बिहार में कई चरणों में 10 एमएमटीपीए की सीमेंट विनिर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है. इससे राज्य के लोगों के लिए कम से कम 9,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है. हम बिहार के एनर्जी सेक्टर में निवेश की संभावना को तलाश रहे हैं. हमारी योजना अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये निवेश करने की है. इस निवेश से प्लांट शुरू होने तक 12,000 के करीब नौकरियां पैदा होंगी। इसके अलावा 1,500 स्किल्ड नौकरियों के अवसर प्लांट शुरू होने के बाद मिलेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

13 घंटे ago